बांका, जुलाई 10 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के भलुआकुरा गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक जख्मी हो गया। जख्मी में थाना क्षेत्र के हिंडोलावरन गांव के किशन यादव का पुत्र प्रमोद कुमार, बंधुआकुरा ओपी क्षेत्र के कैथावरण गांव निवासी छोटेलाल यादव का पुत्र सुनील कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाईक द्वारा हिंडोलावरन से कटोरिया बाजार आ रहा था। इसी दौरान भलुआकुरा गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ते के आ जाने से बाईक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे असंतुलित होकर बाईक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा दोनों का प्र...