बांका, जुलाई 24 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-सिमुलतल्ला मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के गढ़ना गांव के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ज़ख्मी गढ़ना गांव निवासी नारायण शर्मा का पुत्र विजय शर्मा बताया गया है। जानकारी के अनुसार विजय शर्मा ट्रैक्टर से आसपास के खेतों की जुताई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप सड़क पर अचानक मवेशियों का झुंड आ जाने पर उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस क्रम में ट्रैक्टर का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक का एक हाथ ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। जख्मी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया पहुंचाया गया। जहां डॉ शैलजानंद शुक्ला द्वारा प्राथमिक उपचार ...