Banka News: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक युवक घायल
बांका, अगस्त 21 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर जमदाहा ओपी क्षेत्र के मोदीटोला के समीप शुक्रवार को दो अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक जमदाहा ओपी क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी श्यामसुंदर यादव का पुत्र अंकित कुमार सुमन (35) बताया गया है। घटना में बाईक चला रहा बीरेन्द्र यादव भी जख्मी हो गया। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए।
घटनास्थल का विवरण जानकारी के अनुसार अंकित कुमार सुमन अपने चचेरे भाई भागरीथ यादव के पुत्र बीरेन्द्र यादव के साथ बाईक से कटोरिया बाजार आया था। बाजार का काम निपटाने के बाद दोनों बाईक से अपने गांव रामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मोदीटोला के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ऑटो से उनकी बाईक की भिड़ंत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.