Banka News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बांका,निज संवाददाता। सोमवार अहले सुबह बांका कटोरिया मुख्य मार्ग में झिरवा गांव के समीप एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क हादसे में मौत प्रतीत होने पर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां युवक की पहचान जगतपुर निवासी मुकेश यादव(18),पिता महेश यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे और शव लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना के बाद मृत युवक के पिता महेश यादव ने बांका थाना में आवेदन देकर अपने बेटे की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Banka News: घर से निकले 18 वर्षीय युवक का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.