Banka News: सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,
बांका, नवम्बर 17 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता अमरपुर के इंगलिश मोड़-शंभुगंज पथ पर बाजा मोड़ के समीप रविवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढे में 22 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाजा, भरको, बल्लिकित्ता समेत आस-पास गाँव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई। शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ था तथा गड्ढे में ही युवक की बाईक भी गिरी हुई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना को दी। सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार, सब इंस्पेक्टर शरत श्रीकांत आदि पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय चौकीदार की मदद से शव को पानी से बाहर निकालते हुए वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Khaga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.