बांका, अगस्त 9 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी बाजार के समीप वार्ड संख्या 14 के भायाभीठा मोहल्ले में रविवार को 55 वर्षीय संजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विशनपुर गांव निवासी सोहन सिंह की पत्नी संजू देवी इलाज के लिए बौंसी बाजार आई थीं, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम नहीं होने से मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...