बांका, जुलाई 25 -- Banka News: बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव उसक घर में भी फंदे से लटका मिला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पारिवारिक कलह से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्याघटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।स्वजन और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया गांव में आत्महत्या की चर्चा हो रही है। हालांकि...