बांका, अगस्त 10 -- Banka News: चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत गोरिअम्बा गांव में रविवार देर रात एक सूरदास युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय जामून यादव के पुत्र लूटन यादव(43) के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और दोनों आंखों से दृष्टिहीन था। देर रात उसका शव घर के बाहर जमीन पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना आनंदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेलहर के प्रभारी एसडीपीओ सुमित शेखर, कटोरिया पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मामले की...