बांका, जुलाई 3 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेले के आगाज में अब महज 26 दिन शेष हैं। ऐसे में कटोरिया बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। बाजार की प्रमुख सड़कों पर कई दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर तक सामान सजाने, ठेला-खोमचा लगाने और सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से सड़क की चौड़ाई लगातार घट रही है। सामान्य दिनों में भी बाजार में पैदल चलना आसान नहीं रहता। ऐसे में श्रावणी मेले के दौरान जब हजारों श्रद्धालु और वाहन इस मार्ग से गुजरेंगे, तब हालात और भी कठिन होना तय है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले की तैयारियों का मुख्य अभियंता ने लिया जायजासमय रहते समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...