बांका, अगस्त 28 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि सावन पूर्णिमा के साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का समापन आज शुक्रवार को हो जाएगा। हालांकि सावन समाप्त होने के बाद भी सुल्तानगंज से बाबाधाम तक कांवरियों की यात्रा जारी रहेगी। इधर, कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। गुरुवार को तेज धूप ने कांवरियों को काफी परेशान किया। वहीं, शिविरों और दुकानों के धीरे-धीरे सिमटने से कांवरिया पथ की रौनक भी कम होने लगी है। इस बार बांका जिले में जिला प्रशासन की ओर से कांवरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ मेले को आकर्षक बनाने के लिए कई नवाचार किए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शुक्रवार को संपन्न होगा श्रावणी मेला डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार के नेतृत्व में मेले की शुरुआत से अंतिम दिन तक व्यवस्थ...