बांका, जुलाई 4 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। देश को आज़ाद हुए करीब 79 वर्ष पूरा होने वाला है। सरकारें बदलीं, विकास के दावे हुए, लेकिन कटोरिया प्रखंड की बड़वासनी पंचायत अंतर्गत बड़वासनी से सोहड़ातरी तक जाने वाले ग्रामीणों का पक्की सड़क का सपना आज भी अधूरा है। वर्षों से सड़क के अभाव में परेशानी झेल रहे सोहड़ातरी गांव के ग्रामीणों ने अब व्यवस्था के भरोसे बैठने के बजाय खुद ही विकास की राह तैयार करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों का प्रयास गांव के लोग सामूहिक श्रमदान कर सड़क बना रहे हैं। शनिवार को जेसीबी मशीन से सड़क का समतलीकरण कराया गया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी फावड़ा, कुदाल और टोकरी लेकर निर्माण कार्य में जुटी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क करीब 80 से 100 परिवारों के लिए एकमात्र संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों का क...