बांका, जुलाई 14 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। व्यवहार न्यायालय, बांका परिसर में मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की पाराविधिक स्वयंसेवक स्वर्गीय श्रीमती कविता तिवारी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। ज्ञात हो कि 11 जुलाई 2026 को बौसी के समीप सड़क दुर्घटना में उनकी असामयिक मृत्यु हो गई थी। शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने श्रीमती कविता तिवारी के सामाजिक कार्यों, विधिक जागरूकता अभियानों में उनके योगदान तथा कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके निधन को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अविनाश कुमार (एसीजेएम-तृतीय), डा...