बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय में कक्षाओं की कमी और चहारदीवारी निर्माण की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विद्यालय में विद्यार्थियों को हो रही परेशानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जुड़ी खबर पर विभाग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। इसी के तहत सोमवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर विद्यालय परिसर में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की पहल की गई। कमरों के निर्माण के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध खाली जमीन का सीमांकन किया गया, ताकि निर्धारित स्थल पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Jamui News: आधे-अधूरे सुरक्षा घेरे और शौचालय विहीनता के बीच भग...