Banka News: शास्त्री चौक के नाले की मरम्मती शुरू, ग्रिल लगाकर किया जा रहा सुरक्षित
बांका, अगस्त 22 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के शास्त्री चौक से करहरिया जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विगत 3 अगस्त को आपके विश्वसनीय अखबार "हिंदुस्तान" में प्रकाशित खबर का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद बांका का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर गया और चौक के बीचोबीच गुजरे नाले की मरम्मती का कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है। दरअसल, शास्त्री चौक से करहरिया जाने वाली सड़क के बीच से गुजरे नाले के कई हिस्सों की स्थिति जर्जर हो चुकी थी। जगह-जगह नाले के ऊपर लगे प्लेट टूट जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे और खुले हिस्से हादसे को आमंत्रण दे रहे थे। जबकि बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती थी। अधिक बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाने के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.