Banka News: शारदीय नवरात्र में प्रथम पूजा पर तिलडीहा में उमड़ा आस्था का सैलाब
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र की प्रथम पूजा पर क्षेत्र के पर्यटन स्थल सह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर तिलडीहा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां शैलपुत्री के दर्शन और जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। ब्रह्म मुहूर्त वेला से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार शाम तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में जलाभिषेक किया। जय माता दी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर 20 किलोमीटर पैदल चलकर तिलडीहा पहुंचे। पूरी रात जय माता दी के जयकारे लगाते हुए कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सुबह चार से नौ बजे तक पैर रखने की जगह नहीं थी।रविवार प्रातः काल से नौ बजे तक मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। शंभूगंज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.