बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र का आगाज आज रविवार से हो रहा है। नवरात्र को लेकर कटोरिया प्रखंड सहित आसपास क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बनने लगा है। रविवार को नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शनिवार को महालया के अवसर पर लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई कर पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में रंगाई-पुताई, सजावट और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसरों को आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। महालया के दिन इसलिए भी खास है क्योंकि यह...