Banka News: शाम होते ही अंधेरे में गुम हो जाता चांदन पुल व रेलवे ओवरब्रिज
बांका, अगस्त 30 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर और आसपास के लोगों के लिए जीवनरेखा माने जाने वाले चांदन पुल तथा रेलवे ओवरब्रिज इन दिनों शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है। दिन में जहां दोनों पुलों पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है, वहीं सूर्यास्त के बाद यहां रोशनी का पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि, चांदन पुल पर निर्माण के करीब तीन वर्ष बाद भी एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल सकी है। वहीं रेलवे ओवरब्रिज पर लगी अधिकांश लाइटें खराब रहने के कारण रात में पूरा पुल अंधेरे की चादर में लिपट जाता है। ऐसे में शाम होते ही पुल से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को वाहनों की हेडलाइट के सहारे आवागमन करना पड़ता है। वहीं अंधेरे के कारण सामने से आने वाले वाहनों का अंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.