Banka News: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है बांका, मुख्य सड़कों के अधिकांश पोल पर पुरानी लाइटें खराब
बांका, अगस्त 17 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर को रोशन करने के लिए भले ही नई स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी चल रही हो, लेकिन फिलहाल शाम ढलते ही बांका की सड़कों की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है। शहर के मुख्य मार्गों पर लगे अधिकांश पुराने स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं।आलम यह है कि, सूरज के डूबते ही शहर के कई प्रमुख और पॉश इलाके अंधेरे की चादर ओढ़ लेते हैं। स्थिति ऐसी है कि मुख्य सड़कों से गुजरने वाले लोगों को कई जगहों पर अंधेरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे हैरान करने वाली स्थिति उन इलाकों की है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।
सड़क पर अंधेरा बांका थाना से लेकर जेल गेट तक, शास्त्री चौक से चांदन पुल स्थित बिजली विभाग कार्यालय तक, जिला अतिथि गृह से लेकर ईदगाह तक और रेलवे स्टेशन मोड़ से पीबीएस कॉलेज तक कई स्थानों पर शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.