Banka News: शादी के नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद
बांका, सितम्बर 29 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने अनुसंधान के दौरान छापेमारी कर एक ठिकाने से बरामद कर लिया। युवती के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन कहीं अता-पता नहीं चल सका तो अंत में थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। अवर निरीक्षक सौरभ कुमार सहित पुलिस बलों ने एक ठिकाने पर छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि बरामद युवती को कानूनी प्रक्रिया के लिए मंगलवार को बांका भेजा गया है। वहीं न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.