Banka News: शहर में प्रवेश करते ही जाम का झाम, सिंगल वे व्यवस्था बनी परेशानी
बांका, नवम्बर 26 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर में प्रवेश करते ही वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शास्त्री चौक से शिवाजी चौक तक सिंगल वे व्यवस्था के कारण प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतार लग रही है। खासकर बाजार के व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं जाम के कारण आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। गांधी चौक पर लगे ट्रैफिक सिग्नल से यातायात नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। इसी तर्ज पर शिवाजी चौक, आजाद चौक और विजयनगर चौक पर भी ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग उठने लगी है। शहर के नागरिकों का मानना है कि, इन चौराहों पर सिग्नल लगने से वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होगी और जाम से राहत मिल सकती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.