बांका, जुलाई 9 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ रही अवैध पार्किंग और उससे उत्पन्न हो रही जाम व सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर यातायात पुलिस ने बुधवार को सख्त कार्रवाई किया।यातायात पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध चालान काटे गए। इस दौरान 12 मोटरसाइकिल, 3 टेंपो और 2 बसों सहित कुल 17 वाहनों पर कार्रवाई की गई तथा 11 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की गई। गौरतलब है कि, 2 से 6 जून तक आपके विश्वसनीय दैनिक अखबार "हिंदुस्तान" में हाइवे पर हादसे को लेकर एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की थी। इस श्रृंखला में जिलेभर की यातायात व्यवस्था और अवैध पार्किंग को प्रमुख कारणों में शामिल करते हुए लगातार खबरें प्रकाशित की गई थीं। इसके बाद प...