Banka News: शराब पीने और परीक्षा में कदाचार के आरोप में दो पुलिसकर्मी बर्खास्त।
बांका, नवम्बर 5 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर एसपी अमितेश कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर बांका जिलाबल के एक हवलदार और एक महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध जारी बर्खास्तगी आदेश की जानकारी एसपी कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। पहले मामले में बांका जिलाबल के हवलदार संख्या-03 चितरंजन राउत को शराब सेवन के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है। उन पर 2 अगस्त 2025 को शराब पीने का आरोप लगा था। इस मामले में बांका थाना कांड संख्या-329/25 दर्ज किया गया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद उनके विरुद्ध विभागीय जांच की कार्यवाही शुरू की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.