Banka News: शंभूगंज से रहस्यमय तरीके से दसवीं कक्षा की छात्रा लापता
बांका, जुलाई 16 -- Banka News: शंभूगंज। शंभूगंज थाना क्षेत्र के कसबा पंचायत के एक गांव से रहस्यमय तरीके से दसवीं कक्षा की छात्रा बुधवार को अहले सुबह से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान नहीं देने से उसकी मां ने डांट-फटकार लगाई थी। वहीं पिता द्वारा समझा बुझाकर शांत किया गया। अगले दिन सुबह घर में पुत्री को नहीं देख परिजन दंग रह गए। गांव समाज एवं रिश्तेदार सहित अन्य जगहों पर बहुत खोजबीन किया। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका तो थाना पहुंच थानाध्यक्ष से रक्षा की गुहार लगाते हुए पुत्री बरामद करने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि खोजबीन की जा रही है। जल्द से जल्द लड़की को ढूंढ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.