बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज में सड़क पर जमा हुआ पानी जेसीबी से हटाया गया। शंभूगंज बाजार जलमग्न शिर्षक गुरुवार को हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई। शंभूगंज बाजार वासियों को लंबे समय से बाजार में जल जमाव की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों की मांग पर बढ़ते पानी के दबाव को देखते हुए बीते शाम बुधवार को तत्काल जलमग्न दूर हो गया है। जिसमें पथ विभाग के कनीय अभियंता काजल कुमारी द्वारा पुलिस के सहयोग से जेसीबी लगाकर सड़क पर जमा हुआ पानी हटाया गया। लेकिन सड़क किनारे बड़े गड्ढे में जमा पानी से हादसे का खतरा बना रहता है। बाजार वासियों ने स्थाई जल - निकासी और सड़क मरम्मत की मांग की है。

बारिश से पानी - पानी हुआ शहर और गांव जिसमें शंभूगंज बाजार हुआ जलमग्न की खबर रंग लाई और ...