Banka News: शंभूगंज में बदुआ नदी पुल का पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया निरीक्षण
बांका, जुलाई 23 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ पर स्थित बदुआ नदी पर चार वर्ष पूर्व बने पुल की स्थिति दयनीय है। एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। पुल निर्माण के दो वर्ष बाद ही पुल के जॉइंट और संपर्क पथ बदहाल हो गई थी। हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित खबर पर अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बावजूद पुल की दशा चिंताजनक है।
पुल की मरम्मत की स्थिति क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों के बाद पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने गुरुवार को पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार बांका और मुंगेर को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के जॉइंट एवं संपर्क पथ की अब तक कई बार मरम्मत कराई जा चुकी है। हैरानी की बात यह है कि करीब 15 दिन पहले ही पुल के जॉइंट की मरम्मत कराई गई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.