Banka News: शंभूगंज में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दंपती घायल
बांका, अगस्त 5 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज - कुर्मा-तिलडीहा मुख्य पथ पर रामचूआ खेल मैदान के समीप मंगलवार को रफ्तार की कहर में सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक दंपती घायल हो गए। घायलों की पहचान भागलपुर जिले के पसराहा निवासी मृत्युंजय कुमार और उनकी पत्नी मीनल कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दंपती तिलडीहा मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामचुआ खेल मैदान के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मृत्युंजय कुमार बाइक से गिरकर घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी भी चोटिल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज पहुंचाया। वहीं, टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक चालक तारापुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.