Banka News: शंभूगंज में टोटो पलटने से दो व्यक्ति घायल
बांका, नवम्बर 22 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ पर लालमनिचक शिव मंदिर मोड़ समीप रफ्तार की कहर में रविवार को सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक चालक के लहेरिया कट से बचने के दौरान टोटो वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार दो लोग घायल हो गए। जख्मी चुटिया गांव के मोहम्मद शहमद (70) एवं मिर्जापुर निवासी राहुल मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों असरगंज से टोटो पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लालमनिचक गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक चालक लहेरिया कट मारते हुए वाहन के अगले पहिए में ठोकर मार दिया। जिसमें चालक ने संतुलन खो दिया और टोटो ने पलटी मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.