Banka News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में काली पूजा को लेकर रविवार की मध्यरात्रि से ही भक्ति और आस्था का उल्लास छाने लगा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और विधि-विधान के बीच विभिन्न काली मंदिरों में मां काली की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा होते ही मां के दर्शन के लिए मंदिरों के पट खुल गए और इसके साथ ही जिलेभर के काली मंदिरों में भव्य मेले का दौर शुरू हो गया। वहीं देर रात तक मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार रहे। गौरतलब है कि, शहर के ओढ़नी नदी तट स्थित प्रसिद्ध तारा मंदिर, देवदा काली मंदिर, शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर और समुखिया गांव स्थित काली मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में आकर्षक सजावट और रोशनी के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.