Banka News: वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, नगर परिषद गेट पर प्रदर्शन
बांका, अगस्त 6 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर बांका नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सफाई कर्मी गत 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर कचरे का उठाव नहीं होने से गंदगी का अंबार लगने लगा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग पर सफाईकर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल परधरना-प्रदर्शन बुधवार को सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.