Banka News: विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
बांका, जुलाई 18 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत खेमीचक गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतका के मायके वालों ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेमीचक गांव के प्रमोद दास की पत्नी डोली देवी उर्फ काजल देवी (32) शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकली तो घर के लोग उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गए तो देखा कि वह गले में रस्सी लगा कर पंखे से झूल रही है। परिजनों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर उनके मायके सजौर थाना क्षेत्र के गोबरांय गांव से परिजन खेमीचक पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.