बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता प्रभारी जिला पदाधिकारी सह एडीएम की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं की प्रगति एवं लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन शिकायतों, राजस्व मामलों, नीलाम पत्र वादों, RTPS, स्वास्थ्य सेवाओं, पंचायत योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। सहयोग शिविर एवं उच्चस्तरीय समिति से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान लंबित आवेदनों के निष्पादन, आवेदकों एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित करने तथा अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आगामी राज्यस्तरीय सहयोग शि...