बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। बांका जिला के रजौन प्रखंड के सिंहनान गांव के ऐतिहासिक भव्य दुर्गा मंदिर का इतिहास करीब 175 वर्ष पुरानी है। यहां आज भी पारंपरिक एवं विधिवत तरीके से कायस्थ समाज द्वारा दुर्गापूजा संपन्न की जाती है। इस मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा से मन्नत मांगते है, उनकी मुराद अवश्य पूरी होती है। अटूट आस्था के ही कारण देश के विभिन्न इलाके में नौकरी के लिए गए ग्रामीण दुर्गा पूजा में गांव आते है और मां दुर्गा की पूजा करते हैं। ग्रामीण बेसब्री से इस पर्व का इंतजार करते है। ग्रामीण जितेंद्र शेखर दत्त का कहना है की पन्द्रहवी शताब्दी में दिल्ली के बादशाह ने टक दत्त को कानूनगो नियुक्त कर भेजा, जिन्होंने अमरपुर के समीप मुख्यालय बनाया जिसे 'दत्त बाड़ी' ( वर्तमान डुमरामा) कहा जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur...