Banka News: विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत
बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि धोरैया थाना क्षेत्र के चकमथुरा गांव में गुरुवार को विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। करीब 30 वर्षीय मंजीत मंडल इसी गांव निवासी राधे मंडल का पुत्र था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह एक दिन पहले ही अपना घर आया था। गुरुवार को वह अपनी खेत में लगी फसल को देखने तथा कृषि कार्य से जुड़े कुछ काम के लिए खेत की ओर गया हुआ था। जहां खेत में बिजली मोटर चलाने के लिए बिजली का तार बिछाया गया था। मनजीत मंडल जब खेत में कुछ काम कर रहा था इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसे देख आसपास मौजूद लोगों के बीच अपरा - तफरी मच गई। हो - हल्ला होने पर पर वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। आनन-फानन में मनजीत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.