Banka News: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक व्यवस्था की हुई समीक्षा
बांका, जुलाई 28 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। शहर स्थित आरएमके इंटर स्तरीय विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें अनुमोदित किया गया तथा विद्यालय के समुचित संचालन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई-लिखाई एवं शैक्षणिक वातावरण की जानकारी ली। छात्रों ने विद्यालय में हो रही पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यह भी पढ़ें- जोरला प्लस टू विद्यालय में विद्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.