बांका, अक्टूबर 12 -- विज्ञान और कला में विद्यार्थियों की प्रतिभा Banka News: बांका, एक संवाददाता। शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी 2026-27 तथा दो दिवसीय वार्षिक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सेंट मेरी पब्लिक स्कूल, खेसर में किया गया। इन दोनों आयोजनों में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन फुल्लीडुमर की प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री प्रीति कुमारी ने किया। इस प्रदर्शनी में अंगिका जोन के विभिन्न सेंट मेरी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडलों और परियोजनाओं के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक समझ, तकनीकी कौशल तथा रचनात्मक सोच का...