Banka News: विक्रमशिला सेतु बंद, बांका में महंगाई की दस्तक; दलहन के साथ सब्जियों के दाम भी चढ़े
बांका, अक्टूबर 8 -- सेतु बंदी से बढ़ीं दालों और सब्जियों की कीमतें Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। विक्रमशिला सेतु पर आवागमन पूरी तरह ठप होने का असर धीरे धीरे बांका के बाजार में दिखाई देने लगा है। गंगा पार से आने वाले माल की ढुलाई का रास्ता लंबा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है। इसका शुरुआती असर दलहन और हरी सब्जियों की कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, त्योहारी सीजन को देखते हुए अधिकांश व्यापारियों ने पहले से ही पर्याप्त स्टॉक कर रखा है, जिससे फिलहाल राशन सामग्री और हार्डवेयर के दाम में बड़ी तेजी नहीं आई है। लेकिन पुल बंद रहने की अवधि लंबी हुई तो आने वाले दिनों में कीमतों में और उछाल की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बाजार में चना की कीमत 80 से बढ़कर 90 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। वहीं चना दाल 85 से बढ़कर 95 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। अरहर दाल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.