Banka News: वार्ड 11 मुस्लिम टोला में नाली निर्माण नहीं होने से जलजमाव से ग्रामीण परेशान
बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित माराटिकर मुस्लिम टोला में नाली का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की वजह से पैदल चलना भी दूभर हो गया है, जिससे छोटे बच्चों, स्कूली छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मो हसमुल्ला अंसारी, मो. इकराम अंसारी, बीबी नारो खातून, सद्दाम अंसारी, जमाल अंसारी और सहबाउद्दीन अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित प्रखण्ड अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले, धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.