बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता नगर पंचायत बौंसी के वार्ड नंबर पांच में 14 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर अध्यक्ष कोमल भारती और वार्ड पार्षद पूनम देवी ने संयुक्त रूप से कार्य की शुरुआत की। निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलने के साथ आवागमन भी सुगम होगा।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों का चहुंमुखी विकास प्राथमिकता है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा कराने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर जयकांत पंडित, शहादत हुसैन, मुकेश पंडित, अमरेश कुमार, मुबारक अंसारी, अकील अंसारी, शाहजहां अंसारी, मुमताज अंसारी, नयन कुमार सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...