Banka News: वाराणसी की कलाकारों की महाआरती ने बांधा समां, मां के जयकारों से गूंज उठा बाराहाट दुर्गा मंदिर
बांका, अक्टूबर 21 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में महाआरती के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।वाराणसी से पहुंचीं महिला कलाकारों की भव्य और मनमोहक आरती प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती की आकर्षक भंगिमाओं और भक्तिमय वातावरण के बीच पूरा मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाते रहे। महाआरती को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। वाराणसी की कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में आरती की प्रस्तुति देकर आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए। दीपों की जगमगाहट, आरती की लयबद्ध प्रस्तुति और भक्तों के सामूहिक जयकारों ने माहौल को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: महानवमी पर पूजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.