बांका, जुलाई 28 -- Banka News: चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सुईया पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर वन अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत सिंह, राजीव सिंह, पिता रामचरित्र सिंह, ग्राम सझुआ, थाना असरगंज जिला मुंगेर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्राथमिकी अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- वन अधिनियम के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरा...