बांका, अगस्त 22 -- Banka News: बाराहाट/धोरैया, हिन्दुस्तान टीम। बाराहाट व धोरैया थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित पथलकुड़िया गांव में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पथलकुड़िया गांव निवासी कुगेश्वर चौहान की पत्नी मुनरकी देवी (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार मुनरकी देवी मवेशी लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही थी। वह गांव के समीप पहुंची ही थीं कि अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सहाय...