बांका, अगस्त 26 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के भीतिया पंचायत अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य बनरकोला गांव में मंगलवार को बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से 18 वर्षीया युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्रामीण महेश मुर्मू की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, खुशबू कुमारी मंगलवार को बारिश के बीच अपने घर के समीप घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह मौके पर ही गिरकर अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक बीके यादव ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम म...