Banka News: वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू मवेशी की हुई मौत
बांका, अगस्त 6 -- Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा पंचायत क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू पशु की मौत हो गई। तेज गर्जना के साथ गिरे ठनका की चपेट में आने से एक तरफ जहां घर के दरवाजे पर बंधा दुधारू पशु की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बगल में खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का चार्जर भी जल गया। इस अचानक हुई प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान हो गया। पीड़ित किसान विभाष यादव ने बताया कि सुबह परिवार के सभी सदस्य अपने जरूरी कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश के साथ आसमान से आकाशीय बिजली गिरी। विभाष यादव का दुधारू मवेशी उनके घर के दरवाजे पर बंधा हुआ था। वहीं, बगल में ही राजकिशोर मंडल की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भी दरवाजे पर खड़ी थी और पास ही स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.