Banka News: लोहागढ़ नदी में बाढ़ से निर्माणाधीन बहोरना पुल का टूटा डायवर्सन, खेसर तारापुर मार्ग पर आवागमन ठप
बांका, सितम्बर 3 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर-तारापुर मुख्य मार्ग में बहोरना गांव के समीप लोहागढ़ नदी पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बुधवार की शाम नदी की तेज धारा में टूटकर बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का खेसर बाजार से सीधा संपर्क बाधित हो गया है। बताया गया कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोहागढ़ नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के दबाव में डायवर्सन बीच से टूट गया और उसका एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया। डायवर्सन टूटने से खेसर-तारापुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे बहोरना के अलावा निर्झरी, योगिया, भारतशिला, कष्टीकरी, परमानंदपुर, बोधनगर, टिटही, हस्तिनापु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.