Banka News: लोकल ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल
बांका, सितम्बर 25 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार की सुबह सैजपुर के समीप रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लोकल ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बाबू टोला निवासी गणेश यादव की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों की मदद से महिला को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल बांका पहुंचाया गया, जहां सुबह करीब 10 बजे चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति देवी अपनी गोतनी के साथ खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से लोकल ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.