Banka News: लावारिश बेहोश कांवरिया को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
बांका, अगस्त 27 -- Banka News: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के तरैया मोड़ के पास बुधवार को लावारिश अवस्था में बेहोश पड़े एक अज्ञात कांवरिया को 112 की पुलिस ने अपने वाहन में उठाकर इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां कांवरिया का इलाज किया जा रहा है। बेलहर थाना के एएसआई सुशील प्रकाश राव ने बताया की कांवरिया की पहचान नहीं हो पाई है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने बताया की कांवरिया का इलाज किया जा रहा है। कांवरिया के होश में आने के बाद ही कुछ पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.