Banka News: लखपुरा पंचायत भवन में आज लगेगा जन सहयोग शिविर
बांका, जुलाई 7 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत लखपुरा स्थित पंचायत भवन में आज मंगलवार को एक विशेष जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगआ। इस शिविर में पदाधिकारी खुद मौजूद रहकर आम जनता की समस्याओं और शिकायतों से सीधे रू-ब-रू होंगे। मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निराकरण और निष्पादन की दिशा में जरूरी प्रयास किए जाएंगे। वहीं शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। लौढ़िया खुर्द पंचायत की मुखिया माधुरी कुमारी के द्वारा पूरे पंचायत क्षेत्र में माइकिंग कराकर इसका जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कराया गया है, ताकि हर जरूरतमंद ग्रामीण इस शिविर का लाभ उठा सके और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख सके। यह भी पढ़ें- Pur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.