बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता। हरिनारायण सिंह मंदार पर्वत के नीचे पूर्वी भाग में अवस्थित लखदीपा मंदिर का खंडहर भी अब अपना वजूद खोता जा रहा है।संरक्षण के अभाव में पुरातात्विक रूप से अति महत्वपूर्ण यह धरोहर नष्ट हो रहा है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु लक्ष्मी के साथ सदैव मंदार-क्षेत्र में विराजमान रहते हैं। इस वजह से मंदार क्षेत्र में सुख-समृद्धि विद्यमान रही है, कभी यहाँ के लक्षदीप अर्थात लखदीपा मंदिर में दीपावली के अवसर पर एक लाख दीपक जलाये जाते थे। ऐतिहासकारो के अनुसार मंदार पर्वत की तराई में वालिसा एक समृद्ध नगरी अवस्थित थी। वालिसा नगरी की काफी ख्याति थी। स्थापत्य की दृष्टि से कई विशाल अट्टालिकाएं व भव्य मंदिर थे जिनके भग्नावशेष आज भी मौजूद हैं। आज जीर्ण-शीर्ण स्थिति में उपेक्षित पड़े मंदार की तराई में स्थित लखद...