बांका, जुलाई 20 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लंबित पत्रों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सीडब्लूजेसी, एमजेसी, सेवा संवाद, आयुक्त कार्यालय, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश...