बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में 15 नवंबर से पैक्सों और व्यापार मंडलों के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से धान की सरकारी खरीद की जाएगी। इसको लेकर सहकारिता विभाग एवं राज्य खाद्य निगम की ओर से तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। इस खरीफ विपणन मौसम 2026 - 27 के लिए सूबे में 35 लाख एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य तय किया गया है। हालांकि, अभी जिले का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। इस सीजन में साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रूपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। जबकि कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की प्राप्ति 15 नवंबर से 31 अगस्त तक तय की गई है। विभाग ने एमएसपी पर धान बेचने के लिए किसानों का कोटा तय कर दिया है। सरकारी प्रावधा...